
उत्तराखंड राज्य में दिव्यांग छात्र छात्राओं को सरकार से बड़ी राहत मिलने जा रही है, उनके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव आया है और कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया है कि दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 28 फीसदी अंक प्राप्त करने पर उन्हें उत्तीर्ण श्रेणी में वर्गीकृत किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उन्हें 5% अंकों की छूट मिलेगी इसके लिए राज्य शिक्षा अधिनियम के विनियम 2009 के उपनियमों में संशोधन किया जाएगा। धामी कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पूर्व में विश्व दिव्यांग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण प्रतिशत में छूट दिए जाने की घोषणा की थी जिसके बाद कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Advertisements





