Uttarakhand:- विधानसभा सत्र को लेकर स्पीकर ने बुलाई बैठक…. देहरादून में तय होगा एजेंडा

उत्तराखंड राज्य में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 24 अक्टूबर को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक देहरादून में बुलाई है विधानसभा अध्यक्ष के अनुसार गैरसैंण में सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं इस बार भी सत्र के दौरान बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और 27 अक्टूबर से होने वाले दो दिवसीय सत्र का एजेंडा देहरादून में तय होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने 24 अक्टूबर को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में दलीय नेताओं के साथ एजेंडे पर चर्चा की जाएगी इसके साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में एजेंडा तय किया जाएगा। दरअसल गैरसैंण में सत्र के लिए कई व्यवस्थाएं करने के साथ ही स्टाफ की कमी होने से दिक्कत रहती है इस वजह से यह बैठक देहरादून में पहले बुलाई गई है और सत्र में अनुपूरक बजट के साथ ही द्वितीय उत्तराखंड जन विश्वास संशोधन विधेयक 2026, उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक 2026 समेत अन्य विधेयक और विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी।

Advertisements

Leave a Reply