Uttarakhand:- मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस स्मृति दिवस पर की गई घोषणाएं….. जल्द होंगी 1600 पदों पर भर्ती

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस स्मृति दिवस पर कई घोषणाएं की गई है जल्द से जल्द राज्य में 1600 पदों पर भर्ती भी की जाएगी और पुलिस थानों का बजट भी 8 करोड़ होगा। पुलिस स्मृति दिवस परेड के मौके पर मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह घोषणाएं की। इन घोषणाओं में 1600 रिक्त पदों पर भर्ती , थानों का बजट दोगुना करने और पुलिस विभाग से जुड़ी सुविधाओं को अपग्रेड करने जैसे अहम निर्णय लिए गए हैं। थानों के खर्च हेतु मिलने वाली धनराशि को भी बढ़ाया जाएगा इसके लिए 4 करोड़ रुपए मिलते हैं जिसे बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया जाएगा। इस तरह से पुलिस के लिए मुख्यमंत्री द्वारा कई घोषणाएं की गई है।

Advertisements

Leave a Reply