
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में दशहरा महोत्सव में शिरकत की इस दौरान उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं भी दी। परेड ग्राउंड देहरादून में बन्नू बिरादरी द्वारा दशहरा महोत्सव आयोजित कराया गया और इस दौरान मुख्यमंत्री भी इस महोत्सव में सम्मिलित हुए इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करी तथा कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें सत्य की शक्ति और धर्म की महत्वता का स्मरण कराता है, भगवान श्री राम और रावण के प्रसंग से यह सीख मिलती है कि अहंकार और अधर्म चाहे कितने ही शक्तिशाली क्यों ना हो जीत हमेशा सत्य और धर्म की होती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धर्म और सदाचार ही जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सुशासन का आधार बताया और कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए यह सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे इसके साथ ही उन्होंने जनता को दशहरा महोत्सव की शुभकामनाएं भी दी।





