Uttarakhand:- पुलिस ने होटल में छापा मारते हुए जुए का किया भंडाफोड़……10 लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस द्वारा होटल के कमरे में छापामारी कर जुए का भंडाफोड़ किया गया और 10 लोगों को वहां से गिरफ्तार किया गया। अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक होटल में जाकर पुलिस ने जांच की जहां कुछ लोग जुआ खेलते हुए मिले इस दौरान टीम ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जिले में अवेध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है इसी दौरान 17 अक्टूबर की रात को ऋषिकेश पुलिस की टीम गुमानीवाला और श्यामपुर क्षेत्र में होटल चेकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस ने गुमानीवाला स्थित होटल सदमार्ग परिवार में पहुंचकर होटल के रजिस्टरों का निरीक्षण किया और कमरों की जांच की, चेकिंग के दौरान होटल की पहली मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 102 से शोर सुनाई दिया पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे में व्यक्ति गोल घेरा बना कर बैठे थे और वहां से पुलिस ने ताश के पत्ते तथा नगदी भी बरामद की है ,इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisements

Leave a Reply