Uttarakhand:- किच्छा मंडी में किसानो ने धान खरीद शुरू न होने पर किया धरना प्रदर्शन

उत्तराखंड राज्य की उधम सिंह नगर में किसानों का गुस्सा फूट चुका है, किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है अभी तक धान खरीद शुरू न होने के कारण किच्छा में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया वह बीते शुक्रवार को देर शाम तक धरने पर बैठे रहे और आज शनिवार को फिर से धरने का ऐलान उन्होंने किया है। सरकारी धान खरीद केंद्र पर बृहस्पतिवार को तौल को लेकर हंगामा हुआ था और अभी तक धान खरीद शुरू नहीं हो पाई है जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। मंडी में किसानों द्वारा धरना दिया गया किसानों का कहना है कि अधिकारियों के साथ किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल रुद्रपुर में एडीएम पंकज उपाध्याय से मिला उन्होंने देर रात तक कई दौर की वार्ताओं के बाद आश्वस्त किया कि शुक्रवार सुबह चावल मिल मालिक धान खरीद लेंगे इसके बावजूद शुक्रवार को किसान चावल मिलों से अपनी फसल वापस ले आए क्योंकि मिल मालिको का कहना है कि वह साफ सुथरा धान लेंगे जिसे लेकर किसानों में काफी आक्रोश है।सितारगंज में सरकारी धान खरीद शुरू होने के 15 दिन बाद भी सितारगंज में यूसीएफ और कच्चे आढ़तियों के कांटों पर तौल शुरू न होने से किसानों में आक्रोश है उन्होंने आरोप लगाया है कि कच्चे आढ़ती मंडी में एमएसपी पर धान खरीदने में आनाकानी करते हैं जबकि उसी फसल को वह मंडी से बाहर 1700 रुपए प्रति कुंतल के भाव पर खरीदने के लिए तैयार हैं ऐसे में धान ना खरीदे जाने के बाद किसानों में और अधिक आक्रोश व्याप्त हैं।

Advertisements

Leave a Reply