
उत्तराखंड राज्य के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन अपना कार्यकाल 19 अक्टूबर को संभाल सकते हैं बीते 12 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था और वह ले. जन. गुरमीत सिंह की जगह लेंगे। डॉ. ढाल सिंह 19 अक्टूबर को कार्यभार संभाल सकते हैं, इसके लिए शासन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन तैयारियो की समीक्षा कर रहे हैं। नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले डॉ. बिसेन पूर्व विधायक, कैबिनेट मंत्री और सांसद भी रह चुके हैं जिसके बाद अब वह उत्तराखंड के राज्यपाल के पद पर कार्यभार संभालेंगे।
Advertisements





