अल्मोड़ा:- विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया विधिक जागरूकता शिविर

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल, के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा दिनांक- 15/10/2026 “ए.पी.जे.अबदुल कलाम की जयंती “( World Students ‘ Day*)के अवसर पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोड़ा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत एक मुठ्ठी आसमान चलाकर किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित छात्र /छात्राओं को मौलिक अधिकार व कर्तव्य, नैतिक जागरुकता,साइबर सुरक्षा, बाल-विवाह निषेध, बालिका सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता घरेलू हिंसा, पाक्सो अधिनियम, निशुल्क कानूनी सहायता, व स्थायी लोक अदालत, व पंफ्लेट वितरित किए गए। जागरुकता शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य, कपिल नयाल ,अध्यापक , अधिकार मित्र कोमल कुमारी व रुपा आर्या उपस्थित रहें।

Advertisements

Leave a Reply