
उत्तराखंड राज्य में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के बिजली बिलों के भुगतान को मुख्यमंत्री द्वारा स्थगित कर दिया गया है और उन्हें अतिरिक्त सहायता का ऐलान भी किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए हैं इसके तहत कृषि, उद्यान और गन्ने की फसलों को हुए नुकसान के लिए निर्धारित आपदा राहत मानकों के अतिरिक्त समान राशि की सहायता दी जाएगी और प्रभावित किसानों के तीन माह के बिजली बिलों का भुगतान स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है इसके साथ ही तीन माह तक किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की अदायगी को स्थगित करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा। किसानों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं।





