
उत्तराखंड राज्य में जन स्वास्थ्य को देखते हुए सरकार द्वारा बड़ा निर्णय लिया गया है राज्य में एक साल के लिए गुटखा और पान मसाला पर रोक लगा दी गई है। उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला समेत अन्य खाद्य उत्पादों पर सरकार ने सख्ती की है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इन उत्पादों की बिक्री के साथ इनके निर्माण, भंडारण और वितरण पर भी 1 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्रतिबंध के सभी दायरे में इन उत्पादों का निर्माण ,भंडारण और वितरण भी शामिल है और अगले एक वर्ष तक यह आदेश प्रभावी रहेगा।
Advertisements





