Uttarakhand:- राज्य में हर साल 13 बहादुर बच्चों को मिलेगा बाल वीरता पुरस्कार….कैबिनेट से मिली मंजूरी

उत्तराखंड राज्य में अब हर साल 13 बहादुर बच्चों को बाल वीरता पुरस्कार दिया जाएगा, इस योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया है कि योजना का उद्देश्य बच्चों में साहस, आत्मविश्वास ,परोपकार एवं मानवीय मूल्य की भावना को प्रोत्साहित करना है। धामी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार योजना को इस दौरान मंजूरी दी और योजना के तहत इस तरह के बच्चों को 51000 का पुरस्कार ,प्रशस्ति पत्र और पदक दिया जाएगा। वीरता की घटना के समय बच्चे की आयु 6 साल से अधिक एवं 18 साल से कम होनी चाहिए। वीरता व साहस का कार्य आवेदन करने की अंतिम तिथि से 2 साल की अवधि के भीतर होना चाहिए। यह पुरस्कार देने के लिए पहले जिला स्तर पर जांच होगी और फिर राज्य स्तरीय समिति की ओर से चयन किया जाएगा। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की प्राथमिक जांच, पात्रता परीक्षण एवं घटना के तथ्यात्मक सत्यापन की कार्यवाही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति की ओर से की जाएगी।

Advertisements

Leave a Reply