
अल्मोड़ा। उत्तराखंड शासन एवं ईडीआईआई अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में संचालित देवभूमि उद्यमिता योजना 2026 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय भत्रौजखान अल्मोड़ा में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं मार्गदर्शन का श्रेय प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश कुमार पांडे को देते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की नोडल अधिकारी डॉ. केतकी तारा कुमैय्यां ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवम ईडीआईआई की ओर से प्रोजेक्ट अधिकारी एम.एस. रौतेला ने छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के महत्व, स्टार्टअप कल्चर,आत्मनिर्भर भारत तथा स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि ऐसी योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा उन्हें रोजगार सृजनकर्ता बनाना है। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजना की रूपरेखा, प्रशिक्षण प्रक्रिया एवं भविष्य की संभावनाओं को इस दौरान समझाया गया और इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं में प्रतिभाग किया जिन्हें अंत में प्रमाण पत्र वितरित किए गए।





