
उत्तराखंड राज्य के कोटद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां सिंचाई विभाग के जेई की मौत करंट लगने से हो गई। जेई का शव राजकीय आवास के बाथरूम में पड़ा हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक रविवार को कालागढ़ की नई कॉलोनी के राजकीय आवास में राम गंगा बांध परियोजना के सैडिल बांध पर तैनात अवर अभियंता अनिल कुमार का शव बाथरूम में पड़ा हुआ मिला और उनकी मौत करंट लगने से हो गई जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया गया। मृतक के दाहिने हाथ की उंगली करंट लगने से झुलसी हुई मिली और कालागढ़ पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Advertisements





