
उत्तराखंड राज्य में बीते 9 अक्टूबर को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है खासकर किसानों की फसले बर्बाद हुई और इस दौरान पहाड़ों में घास कटाई चल रही है भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते वह भी खराब हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने निर्देश दिए हैं कि इस नुकसान का आकलन शीघ्र किया जाए और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिला अधिकारियों को पत्र में भेजा है जिसमें ओलावृष्टि से फसलों, जनधन तथा परिसंपत्तियों के नुकसान का आकलन करने के लिए कहा गया है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा प्रभावितों को समय पर राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है सरकार आपदा प्रभावितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द मानकों के अनुरूप प्रभावितों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाए और उन्हें आवश्यक आर्थिक सहायता भी प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।





