
उत्तराखंड राज्य में स्थित विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट बर्फबारी के बीच बंद हुए और कई श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी भी बने हैं। बर्फ की सफेद चादर में लिपटे हेमकुंड साहिब में साल की अंतिम अरदास की गई और इस पल के साक्षी बनने के लिए पाकिस्तान से आए 40 सदस्यीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे भी इसमें शामिल हुए। कपाट बंद होने से एक दिन पहले शुक्रवार को हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई थी जिससे की धाम में काफी ठंड महसूस की गई श्रद्धालुओं ने बर्फ से ढके हेमकुंड साहिब के मनमोहक नजारे का दीदार भी किया और इस दौरान शीतकाल के लिए कपाट भी बंद हो चुके हैं।
Advertisements





