Uttarakhand:- राज्यसभा में दिनेश आर्य को मिली जगह….. निर्विरोध निर्वाचित

उत्तराखंड राज्य से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य को राज्यसभा में जगह मिल चुकी है, दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं और कुमाऊं को 12 साल बाद यह अवसर मिला है। आज शुक्रवार को दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन नहीं आया था और चुनाव आयोग की टीम द्वारा उनके निर्वाचन की घोषणा आज शुक्रवार को कर दी गई है। प्रभारी सचिव विधानसभा रिटर्निंग ऑफिसर हेमचंद्र पंत ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा और उत्तराखंड के कुमाऊं से करीब 12 साल बाद फिर कोई चेहरा राज्यसभा में सांसद बना है इससे पहले भगत सिंह कोश्यारी राज्यसभा सांसद रहे। दिनेश आर्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीआरओ भी रह चुके हैं और 2022 की विधानसभा चुनाव में इन्होंने नैनीताल सीट से दावेदारी भी की थी लेकिन तब भाजपा ने सरिता आर्य को टिकट दिया और इन्होंने इस्तीफा दे दिया इसके बाद सरकार द्वारा इन्हें अब यह जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisements

Leave a Reply