Uttarakhand:- घर में घुसे बदमाशों ने रिटायर्ड दंपति और नौकरानी को उतारा मौत के घाट…. पढ़े पूरे खबर

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से ट्रिपल मर्डर केस सामने आया है यहां पर बदमाशों ने घर में घुसकर दंपति और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी, इस बड़ी वारदात को बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। दरअसल तपोवन रोड में विष्णुलोक कॉलोनी में स्थित एक घर में बदमाश चोरी के इरादे से घुसे और तब उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान रमेश कपूर और उनकी पत्नी रजनी कपूर निवासी देहरादून तथा शीला निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस अब आगे की कार्यवाही कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply