Uttarakhand:- नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही…. स्मैक के साथ गिरफ्तार हुआ डिलीवरी बॉय

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22.51 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया है। आरोपी की पहचान कमल चौधरी उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है जो कि मूल रूप से लक्सर हरिद्वार का रहने वाला है और वर्तमान समय में वह सेलाकुई के किराए के मकान में रहता है। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं और ऐसे में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है उसने बरामद स्मैक एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदी थी और इसे वह नशे के आदि लोगों को बेचता है। आरोपी की इस जानकारी के बाद पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है

Advertisements

Leave a Reply