Uttarakhand:- माणा से शुरू हुआ नशा मुक्त भारत अभियान…. मुख्यमंत्री ने दिया नशामुक्ति का संदेश

उत्तराखंड राज्य में पिछले कुछ समय से लगातार नशे के विरुद्ध सरकार और प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है अवैध नशे की तस्करी और नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक किया जा रहा है ऐसे में सीमांत गांव माणा से रविवार को सजग इंडिया की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया इस दौरान अभियान को गंगा से गंगासागर और कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। इस अभियान में भारतीय सेना ,गढ़वाल स्काउट, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी समारोह में शिरकत की और अभियान को और अधिक भव्य बनाया। उन्होंने युवाओं ,स्थानीय लोगों तथा सेना के जवानों से संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चर्चा की उन्होंने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। इस दौरान नशा मुक्त भारत अभियान को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।

Advertisements

Leave a Reply