
अल्मोड़ा- विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर, इंटर कालेज , जीवनधाम, अल्मोड़ा में मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम ( कमला नेहरू पुरस्कार वितरण) के द्वारा विधालय की 90 सर्वश्रेष्ठ मेधावी छात्राओं की माताओं का सम्मान करके प्रत्येक को एक हजार की धनराशि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एंव भारत माता की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत द्वारा अभिनन्दन एंव स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या गोदावरी चर्तुवेदी द्वारा सभी अतिथियों एंव मेधावी छात्राओं की माताओं का स्वागत एंव अभिनंदन करते हुए सम्मान समारोह को विधालय परिवार के लिए गौरवान्वित पल बताया।
विधालय प्रधानाचार्या गोदावरी चर्तुवेदी एंव शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा अतिथियों को बॆज अलंकरण एंव प्रतीक चिन्ह ऒर अंगवस्त्र द्वारा सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापॊर अजय वर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं की प्रथम गुरू माँ ही होती हैं ऒर स्कूली शिक्षा में गुरूजन बच्चों में शिक्षा के प्रति गहरे संस्कारों के माध्यम से शैक्षिक विकास करते हैं।उन्होंने संस्कार वान शिक्षा देने के लिए स्कूल परिवार की सराहना करी। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल परिसर में एक वाटर कूलर लगाने एंव परिसर में चार सोलर लाईट लगाने की घोषणा करी।
अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कॆलाश शर्मा ने कहा कि आज बेहद गौरवान्वित पल हैं जब मेधावी बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण उनकी माताओं को स्कूल परिवार द्वारा सम्मानित किया जा रहा हैं। उन्होंने , स्कूली शिक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं के लिए प्रदेश की धामी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं से हर योजना का लाभ लेने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि एकल परिवार अंचल अध्यक्ष त्रिलोचन जोशी ने कहा कि राष्ट्र के मजबूत निर्माण में बच्चों का संस्कारवान शिक्षित होना बेहद आवश्यक हैं। आज प्रत्येक क्षेत्र विज्ञान, स्वास्थ्य, शिक्षा में युवा पीढ़ी राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान दे रहे हैं । अल्मोड़ा महानगर में केवल बालिका शिक्षा के लिए पाँच इंटर कॉलेज का सफल संचालन होना बेहद सराहनीय कदम हैं। आज समाज के निर्माण में छात्र-छात्रा की सफलता के पीछे उसके परिवार का साथ होना सकारात्मक पहल का उचित उदाहरण हैं। एक बालिका को उचित शिक्षा द्वारा उसके परिवार के साथ समाज ऒर राष्ट्र को नयी ऊर्जा मिलती हैं।
कार्यक्रम में विधालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष पार्षद श्याम पाण्डेय, जगत भट्ट , विधालय के शिक्षिका चम्पा रावल, मुकेश बनकोटी, लता तिवारी, आंचल ढॊढियाल, भगवती खोलिया, दीप्ति रावत, स्मिता जोशी, मनोज पाटनी , दीपा गडि़या, श्वेता उपाध्याय, दीप्ति पाण्डेय, वन्दना जोशी आदि मॊजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन विनीता जडॊत द्वारा किया गया।



