
दिनांक 16.09.2026 को भैंसियाछाना ब्लॉक की प्रारम्भिक शिक्षा की ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता GIC धौलछीना के क्रीड़ा मैदान में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि उप शिक्षा अधिकारी प्रशान्त कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । उसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किये। रंगारंग कार्यक्रमों में GIC धौलछीना व जूनियर हाईस्कूल हरड़ा की बच्चियों ने सुन्दर नृत्य से सबका मन मोह लिया । सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना से खेलने व स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के साथ प्रतिभाग करने की शपथ ली। ततपश्चात प्राथमिक व जूनियर वर्ग की बालक- बालिकाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई।

दिशा निर्देश
खेल प्रारम्भ होने से पूर्व ब्लॉक खेल समन्वयक हरि मेहता ने सभी खिलाड़ियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
प्राथमिक वर्ग के परिणाम इस प्रकार रहे।
50 मीटर दौड़ (बालक)-
प्रथम👉 कृष्णा, रा.प्रा.वि. धौलछीना
द्वितीय👉 आयुष, स.शि.मं. बाड़ेछीना
तृतीय👉 गौरव जोशी, रा.प्रा.वि. खाटवे
50 मीटर दौड़ (बालिका)-
प्रथम👉 ईशिता सुगड़ा, रा.प्रा.वि.कांचुला
द्वितीय👉 निधि आर्या, रा.प्रा.वि. भेटाबडिया
तृतीय👉 दिया , रा.प्रा.वि. बगरेटी
100 मीटर दौड़ (बालक)-
प्रथम👉 ऋषभ मेहरा, ए.पी.एस. धौलछीना
द्वितीय👉 आयुष कुमार, रा.आ.प्रा.वि. खाटवे
तृतीय👉 संदीप कुमार, रा.प्रा.वि. देवड़ा
100 मीटर दौड़ (बालिका)-
प्रथम👉 प्राची मेहरा, ए.पी.एस. धौलछीना
द्वितीय👉 नव्या, रा.प्रा.वि. बखारियाटाना
तृतीय👉 संजना, रा.प्रा.वि. सुकना
200 मीटर दौड़ (बालक)-
प्रथम👉 शुभम, मिशन स्कूल नौगांव
द्वितीय👉 आयुष कुमार, रा.आ.प्रा.वि. खाटवे
तृतीय👉 जय प्रकाश, रा.आ.प्रा.वि. दिगोली
200 मीटर दौड़ (बालिका)-
प्रथम👉 नव्या, रा.प्रा.वि.बखरियाटाना
द्वितीय👉 काव्या, रा.प्रा.वि. सल्यूडी
तृतीय👉 निधि, रा.प्रा.वि. भेटाबड़िया
400 मीटर दौड़ (बालक)-
प्रथम👉 आयुष कुमार, रा.आ.प्रा.वि. खाटवे
द्वितीय👉 प्रियांशु रा.प्रा.वि. कांचुला
तृतीय👉 रितिक कुमार, स.शि.मं. बाड़ेछीना
400 मीटर दौड़ (बालिका)-
प्रथम👉 शिवन्या, ए.पी.एस. धौलछीना
द्वितीय👉 मीनाक्षी राणा रा.प्रा.वि. ऐरीखान
तृतीय👉 योगिता, रा.आ.प्रा.वि. दिगोली
लम्बी कूद (बालक)
प्रथम👉 आयुष कुमार, रा.आ.प्रा.वि. खाटवे
द्वितीय👉 ऋषभ मेहरा, ए.पी.एस. धौलछीना
तृतीय👉 गीतांश गुसाई, स.शि.म. बाड़ेछीना
लम्बी कूद (बालिका)
प्रथम👉 दिया, रा.प्रा.वि. बगरेटी
द्वितीय👉 काव्या, रा.प्रा.वि. सल्यूडी
तृतीय👉 शिवन्या, ए.पी.एस. धौलछीना
कबड्डी (बालक) प्रतियोगिता में लिंगुणता न्याय पंचायत की टीम विजेता एवं पल्यू की टीम उपविजेता रही।
कबड्डी (बालिका) प्रतियोगिता में न्याय पंचायत पल्यू (ए.पी.एस.) की टीम विजेता एवं मिशन स्कूल (लिंगुणता) की टीम उप विजेता रही।
खो-खो (बालक) प्रतियोगिता में लिंगुणता न्याय पंचायत की टीम विजेता व पल्यू की टीम उपविजेता रही।
खो-खो (बालिका) प्रतियोगिता में न्याय पंचायत लिंगुणता (ऐरीखान) की टीम विजेता एवं न्याय पंचायत पल्यू की टीम उपविजेता रही।
जूनियर वर्ग के परिणाम निम्न प्रकार रहे
100 मीटर दौड़ (बालक)-
प्रथम👉 कृष्णा, ए.पी.एस. धौलछीना
द्वितीय👉 प्रतीक, जूनियर हाईस्कूल चनोली
तृतीय👉 आयुष, जूनियर हाईस्कूल सल्यूड़ी
100 मीटर दौड़ (बालिका)-
प्रथम👉 रक्षिता मेहरा, ए.पी.एस. धौलछीना
द्वितीय👉 बेबी नेगी, मिशन स्कूल नौगांव
तृतीय👉 सुमन देवड़ी, जूनियर हाईस्कूल चंद्रकोट
200 मीटर दौड़ (बालक)-
प्रथम👉 अनमोल सिंह ,जूनियर हाईस्कूल हरड़ा
द्वितीय👉 अमन, जूनियर हाईस्कूल दियारी
तृतीय👉 दिपांशु बिष्ट, जूनियर हाईस्कूल थिकलना
200 मीटर दौड़ (बालिका)-
प्रथम👉 आमीशा, जूनियर हाईस्कूल चन्द्रकोट
द्वितीय👉 रक्षिता मेहरा, ए.पी.एस. धौलछीना
तृतीय👉 प्रिया बिष्ट , मिशन स्कूल नौगांव
400 मीटर दौड़ (बालक)-
प्रथम👉 दीपांशु, जूनियर हाईस्कूल दियारी
द्वितीय👉 नैतिक, जूनियर हाईस्कूल चंद्रकोट
तृतीय👉 सोनू, जूनियर हाईस्कूल मंगलता
400 मीटर दौड़ (बालिका)-
प्रथम👉 खुशी बिष्ट, मिशन स्कूल नौगांव
द्वितीय👉 आमीशा, जूनियर हाईस्कूल चन्द्रकोट
तृतीय👉 चित्रांशी बिष्ट, ए.पी.एस. धौलछीना
600 मीटर दौड़ (बालक)-
प्रथम👉 मयंक गोस्वामी, ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल पेटशाल
द्वितीय👉 योगेश सिंह, जूनियर हाईस्कूल थिकलना
तृतीय👉 भावेश सिंह, जूनियर हाईस्कूल हरड़ा
600 मीटर दौड़ (बालिका)-
प्रथम👉 शबनम, जूनियर हाईस्कूल चंद्रकोट
द्वितीय👉 खुशबू, जूनियर हाईस्कूल सल्यूडी
तृतीय👉 प्रिया बिष्ट, मिशन स्कूल नौगांव
लम्बी कूद (बालक)
प्रथम👉 दीपांशु बिष्ट, जूनियर हाईस्कूल थिकलना
द्वितीय👉 अनमोल सिंह, जूनियर हाईस्कूल हरड़ा
तृतीय👉 कृष्णा बाल्मिकी, ए.पी.एस. धौलछीना
लम्बी कूद (बालिका)
प्रथम👉 हिमानी बोरा, न्याय पंचायत सल्ला भाटकोट
द्वितीय👉 रक्षिता मेहरा, ए.पी.एस. धौलछीना
तृतीय👉 सोनाक्षी, जूनियर हाईस्कूल चंद्रकोट
ऊँची कूद (बालक)
प्रथम👉 आयुष बिष्ट, जूनियर हाईस्कूल सल्ला
द्वितीय👉 हिमांशु बिष्ट, जूनियर हाईस्कूल थिकलना
तृतीय👉 प्रियांशु, जूनियर हाईस्कूल चंद्रकोट
ऊँची कूद (बालिका)
प्रथम👉 सोनाक्षी, जूनियर हाईस्कूल चंद्रकोट
द्वितीय👉 हिमानी बोरा, न्याय पंचायत सल्ला भाटकोट
गोला क्षेपण (बालक) प्रतियोगिता
प्रथम👉 मयंक डसीला, जूनियर हाईस्कूल हरडा
द्वितीय👉 कृष्णा, ए.पी.एस. धौलछीना
तृतीय👉 प्रिंश चंद्र, जूनियर हाईस्कूल चंद्रकोट
गोला क्षेपण प्रतियोगिता (बालिका)
प्रथम👉 काजल, जूनियर हाईस्कूल चन्द्रकोट
द्वितीय👉 साक्षी, ए.पी.एस. धौलछीना
तृतीय👉 महक रावत, मिशन स्कूल नौगांव
चक्का क्षेपण प्रतियोगिता (बालक)
प्रथम👉 अमन, जूनियर हाईस्कूल दियारी
द्वितीय👉 अंशुल,जूनियर हाईस्कूल चनोली
तृतीय👉 आयुष सिंह, जूनियर हाईस्कूल सल्यूडी
चक्का क्षेपण प्रतियोगिता (बालिका)
प्रथम👉 सोनाक्षी, जूनियर हाईस्कूल सल्यूडी
द्वितीय👉 साक्षी, ए.पी.एस. धौलछीना
तृतीय👉 महक रावत, मिशन स्कूल नौगांव
कबड्डी प्रतियोगिता (बालक/बालिका) दोनों वर्गों में न्याय पंचायत लिंगुणता विजेता और न्याय पंचायत पल्यू की टीम उपविजेता रही।
खो-खो प्रतियोगिता (बालक/बालिका) दोनों वर्गों में न्याय पंचायत पाण्डेयतोली की जूनियर हाईस्कूल चंद्रकोट की विजेता जबकि बालक/बालिका दोनों वर्ग में न्याय पंचायत लिंगुणता की मिशन स्कूल की टीम उपविजेता रही।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप शिक्षा अधिकारी प्रशान्त कुमार एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य GIC धौलछीना जितेंद्र सिंह मेहरा एवं डायट के अशोक बनकोटी थे। सभी अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया गया। उप शिक्षा अधिकारी प्रशांत कुमार चौहान ने सभी प्रतिभागियों से खेल नियमों को ध्यान में रखते हुए खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ बच्चों को पुरस्कार वितरित कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
निर्णायक की भूमिका में-
ब्लॉक खेल समन्वयक हरि मेहता, गणेश भंडारी, मोहन सिंह बिष्ट, दीवान देवड़ी, नीलम वर्मा, राकेश महरा, सुरेश भट्ट, गोविंद जोशी, राजेश पाण्डेय, पूरन चन्द्र पाण्डेय, मनमोहन सिंह मेहरा, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, नीलम वर्मा आदि शिक्षकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इन्होंने दिया अभिलेखिकरण में योगदान चारु तिवारी, सुनीता बिष्ट, सुनीता जोशी, महताब अंसारी, हरीश स्यालाकोटी , नीति खेतवाल आदि अध्यापकों ने अभिलेखीकरण का कार्य संभाला।
जलपान में सहयोग- नन्दन कार्की, ललित मोहन लोहनी, महिपाल सिंह, राजेन्द्र नेगी आदि ने भोजन व्यवस्था की प्रमुख जिम्मेदारी सम्भाली।
कार्यक्रम का संचालन राकेश महरा ने किया।
पुरस्कार वितरण-
भोजनावकाश के उपरान्त सभी विजयी खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया।
ये रहे उपस्थित-
क्षेत्र पंचायत सदस्य चन्द्र सिंह मेहरा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशान्त रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र पाठक, ब्लॉक समन्वयक गोकुल पाण्डेय, हरेन्द्र बिष्ट, चारू तिवारी, गोविंद गैडा, CRP अंजलिका रानी, CRP मीना, CRP रेखा कोहली, CRP अनिल कुमार, खेल शिक्षक गणेश भंडारी, खेल प्रशिक्षक मोहन सिंह बिष्ट, गोकुल दुर्गापाल, अनीता धानिक, हरीश जोशी, सुरेश भट्ट, विनय कुमार, एल.एम.भट्ट, भीम सिंह जीना, अनीता धानिक, खिलानन्द भट्ट, मनोज आदि आध्यापकों सहित कई अभिभावक भी उपस्थित थे।
जताया आभार-
ब्लॉक खेल समन्वयक हरी मेहता ने ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी अध्यापकों, कर्मचारियों व खेल शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।


