
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर बेटे ने बेरहमी से पिता के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार किए जिसके चलते इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। चंडीघाट चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बस्ती में यह वारदात सामने आई है घरेलू काम को लेकर मामूली विवाद हुआ और उसी विवाद के चलते बड़े बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई और पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार देर शाम की है जब 60 वर्षीय प्यारे अपने छोटे बेटे के साथ रात का खाना बना रहे थे इसी दौरान किसी काम को लेकर प्यारे की अपने बड़े बेटे प्रकाश से कहासुनी हो गई, देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बड़े बेटे ने अपना आपा खो दिया तथा पिता के सिर पर डंडे से वार किया जिसके चलते पिता घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे प्रकाश को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।



