
उत्तराखंड राज्य के देहरादून में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने 53 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले किए हैं। यहां पर थानेदार भी बदले गए हैं इसके अलावा एक दर्जन से अधिक चौकी प्रभारियो के तबादले भी किए गए हैं। इंस्पेक्टर विनोद गुसाई को पटेलनगर से ट्रांसफर करके डालनवाला का एसएचओ बनाया गया है और इंस्पेक्टर नरेश राठौर को पटेल नगर में एसएचओ बनाया गया है। इसके साथ इंस्पेक्टर संतोष कुमार को एसएचओ कैंट ,नरेंद्र गहलावत को एसएचओ मसूरी, देवेंद्र चौहान को एसएचओ नेहरू कॉलोनी, प्रदीप रावत को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। इस तरह से दून पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 53 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले हुए हैं।
Advertisements



