अल्मोड़ा:- विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया जागरुकता शिविर

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 09/09/2026 को आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोडा़ में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को POCSO act, ( लैंगिक अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम 2012,)राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ( नालसा) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ( सालसा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन का उद्देश्य,महिला सशक्तिकरण का महत्व, आर्थिक विकास, लैंगिक समानता, बाल श्रम,बाल विवाह प्रतिषेध,बाल अधिकार एवं साइबर सुरक्षा, मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम और विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी प्रदान की एवं आगामी 12/09/2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई व पंफ्लेट वितरित किये गए। तुलसी जौहरी रिटेनर अधिवक्ता द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य, सुशील जोशी,अध्यापकगण व अधिकार मित्र उपस्थित रहें।

Advertisements

Leave a Reply