
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां मामूली कहासुनी के बाद चाचा की हत्या भतीजे ने कर दी। उत्तरकाशी के मोरी प्रखंड की फतेपर्वत पट्टी के बरी गांव में कहासुनी के बाद चाचा और भतीजे में विवाद बढ़ गया और भतीजे ने चाची की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद आरोपी फरार चल रहा है और क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। सोमवार सुबह करम चंद उर्फ गांधी की भतीजे सुमन चंद से कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ने पर सुमन ने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे कि उसकी मौत हो गई और उसके बाद सुमन फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को ढूंढ रही है और मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Advertisements



