
अल्मोड़ा। जिले के मौलेखाल क्षेत्र में लगातार बाघ मनुष्य एवं मवेशियों को नुकसान पहुंचा रहा है ऐसे में ग्रामीणों ने जन सुरक्षा की मांग करी है। मौलेखाल की ग्राम सभा डभरा सौराल के तोक घोड़ीधार में बाघ के हमले में नव विवाहिता शालू की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत है। बाघ लगातार आवाजाही कर रहा है और मवेशियों को भी शिकार बना रहा है ऐसे में ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। ग्रामीणों ने जन सुरक्षा को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ,विधायक महेश जीना, जिला अधिकारी अंशुल सिंह और उप जिलाधिकारी सल्ट रिंकु बिष्ट को ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने हमलावर बाघ को तत्काल पकड़ने और क्षेत्र को सुरक्षित घोषित करने की मांग करी है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ की लगातार मौजूदगी से बच्चों की पढ़ाई, कृषि कार्य ,ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।



