
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा 05/09/2026 को “शिक्षक दिवस” के अवसर पर “लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012” (POCSO) अधिनियम के तहत राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोडा़ में कार्यशाला का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी सम्मानित अध्यापक गणों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012,यौन शोषण, यौन उत्पीड़न,घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम) 2013,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100,आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी गई।उक्त शिविर में अधिकार मित्र भी उपस्थित रहें।



