Uttarakhand:- मुख्यमंत्री द्वारा जारी की गई किश्त….राज्य में 9.91 लाख लोगों को मिला सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की किश्त जारी कर दी गई है। अगस्त महीने की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में भेज दी गई है मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को पेंशन पाने में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। कैंप कार्यालय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की अगस्त 2026 की किस्त मुख्यमंत्री द्वारा जारी की गई। वन क्लिक के जरिए राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को 147 करोड़ 5 लाख रुपए की पेंशन राशि जारी की गई है और अलग-अलग पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त माह में 5605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी मंजूर की गई है।

Advertisements

Leave a Reply