
उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से मानसून तीव्र होगा और ऐसे में 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में मौसम काफी खराब है और मानसून आफत बनकर बरस रहा है, पहाड़ी जिलों में लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है बारिश के चलते भूस्खलन और सड़के बंद होने से आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। आज शुक्रवार को राज्य के नैनीताल ,चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और अन्य जनपदों में भी गर्जन तथा आकाशीय बिजली चमकने व तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है इसके साथ ही राज्य में 108 सड़के भी बंद हैं जिसमें से अल्मोड़ा में 8 ,बागेश्वर में 11 ,चमोली में 16, चंपावत में एक, देहरादून में पांच, नैनीताल में 23, पिथौरागढ़ में 11 , टिहरी में 10 इसी तरह अन्य जिलों में भी कई मार्ग बंद है जिससे आवाजाही बाधित हो रही है और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



