अल्मोड़ा:- मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना 2026-27 में जागनाथ विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के तीन विद्यार्थियों का चयन

धौलादेवी, अल्मोड़ा।
जागनाथ विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, शौकियाथल के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के अंतर्गत हुआ है।
विद्यालय की कक्षा 9 के छात्र देवेंद्र राणा ने परीक्षा में 200 में से 107 अंक, कक्षा 9 की छात्रा तनीषा नेगी ने 200 में से 109 अंक तथा कक्षा 6 की छात्रा कनिका नेगी ने 120 में से 56 अंक प्राप्त कर चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन, प्रतिभा एवं निरंतर प्रयास का परिणाम है। साथ ही इसमें विद्यालय के समस्त शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त विद्यालय परिवार ने तीनों चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन एवं बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा, ताकि विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
— जागनाथ विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, शौकियाथल
धौलादेवी, अल्मोड़ा (उत्तराखण्ड)

Advertisements

Leave a Reply