
अल्मोड़ा। जिले के मौलेखाल सल्ट विकासखंड के भौनखाल क्षेत्र में बाघ ने काफी दहशत मचाई हुई थी और वन विभाग की टीम को अब बाघ को रेस्क्यू करने में सफलता मिल गई है। मोहान रेंज की तड़म ग्राम सभा के भौनखाल क्षेत्र में बुधवार रात वन विभाग की टीम ने एक बाघ का सफल रेस्क्यु किया और विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से ट्रैकुलाइज कर उसे सुरक्षित पकड़ा गया जिसके बाद उसे रेस्क्यू वाहन से रामनगर के ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक बाघ ने इसी क्षेत्र में मंगलवार की रात को एक गाय को अपना निवाला बनाया था जिसके बाद ग्रामीणों में भय का माहौल था बाघ की गतिविधियों को देखते हुए बुधवार को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान की तैयारी शुरू की जिसमें टीम सफल हो गई और उसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
Advertisements



