Uttarakhand:- राज्य में अनुरोध के आधार पर 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के हुए तबादले….जारी की गई सूची

उत्तराखंड राज्य में अनुरोध के आधार पर 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। शिक्षा विभाग ने गढ़वाल मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के 326 और कुमाऊं मंडल में 302 शिक्षकों के तबादले किए हैं तथा आदेश में कहा गया है कि शिक्षक 7 दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना स्थानांतरित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करें। शिक्षा विभाग में अधिकतर शिक्षकों के दुर्गम से सुगम या फिर सुगम से सुगम में तबादले किए गए हैं हालांकि कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं जिनके दुर्गम से दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में तबादले हुए हैं मगर ऐसे शिक्षकों की संख्या कम है। प्रवक्ताओं में महिला प्रवक्ताओं के 26 और सामान्य में 298 प्रवक्ताओं के तबादले हुए हैं और वही प्रारंभिक शिक्षा में टिहरी जिले में 51 ,रुद्रप्रयाग में 11 ,देहरादून में 91, पिथौरागढ़ में 39, पौड़ी में 60, उत्तरकाशी में 43, अल्मोड़ा में 18, चंपावत में 26 ,बागेश्वर में 14, नैनीताल में 45, हरिद्वार में 60, उधम सिंह नगर में 20 शिक्षकों के तबादले किए गए हैं।

Advertisements

Leave a Reply