
उत्तराखंड राज्य में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में इस बार पर्यटकों ने नया रिकॉर्ड बनाया है अब तक 22000 से अधिक पर्यटकों ने घाटी का दीदार कर लिया है और अभी भी काफी समय घाटी बंद होने के लिए बचा है। फूलों की घाटी में कई ऐसे मनमोहक क्षेत्र हैं जहां पर्यटक घूमने के लिए आते हैं और फूलों की घाटी में इस बार 22,745 पर्यटक घूमने के लिए अब तक पहुंचे और अभी भी काफी समय बाकी है। मौसम अनुकूल रहने के कारण इस बार घाटी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है और आगे भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।
Advertisements


