गरुड़ – आगामी 17,18,19 सितम्बर को आयोजित होने वाले कोट भ्रामरी मंदिर मेले की पहली बैठक संपन्न…..तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

गरुड़ (बागेश्वर) । आगामी 17,18,19 सितम्बर कोट भ्रामरी मंदिर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेले की पहली बैठक मेला अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख किशन बौरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विधायक पार्वती दास, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, तहसीलदार निशा रानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने तैयारियों पर चर्चा की।
मेला संचालन की जिम्मेदारी एडवोकेट जगदीश आर्या, सांस्कृतिक व्यवस्था घनश्याम जोशी, कोषाध्यक्ष हेम वर्मा व रमेश जोशी, भोजन व्यवस्था संजय फर्स्वाण व मोहन सिंह भरड़ा, परिवहन कुंदन भंडारी व राजू बोरा, सोशल मीडिया ठाकुर मेहरा तथा अनुशासन समिति में राजेंद्र बोरा, मंगल राणा, हेम रावत, दान सिंह बिष्ट और भगवत राणा को जिम्मेदारी दी गई।
राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग से 10 से 15 सितंबर तक मार्ग दुरुस्त करने, पार्किंग व ट्रैफिक को लेकर कोतवाल कैलाश नेगी से व्यवस्था बनाने, सीसीटीवी बढ़ाने और 15 सितंबर से बाहरी दुकानदारों का सत्यापन करने पर चर्चा हुई। जिला पंचायत से झाड़ियों की सफाई तथा नगर पंचायत गरुड़ से स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान स्टॉल और फायर सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या ने रास्तों, जिला पंचायत सदस्य दीपक खुल्बे ने बाइकर्स की समस्या और जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी ने भोजन स्टॉलों की शुद्धता का मुद्दा उठाया। मानसखंड योजना के तहत स्वीकृत करीब 5 करोड़ रुपये के मंदिर सौंदर्यीकरण प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। आगामी 7 सितंबर को सभी विभागों और राजनीतिक दलों के साथ मंदिर में दोबारा बैठक होगी। बैठक का उद्देश्य मेले को श्रद्धा, संस्कृति, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ भव्य बनाना है।

Advertisements

Leave a Reply