गरुड़ – रक्षाबंधन से पहले गरुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा….मिठाई-मावा समेत लिए सात नमूने

गरुड़(बागेश्वर) । भाई -बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन पर्व को मध्येनजर रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गरुड़ क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी बागेश्वर के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए कुल सात नमूने लिए गए।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि 27 अगस्त को लिए गए नमूनों में पांच मिठाई, एक मावा और एक बेसन का नमूना शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने कि रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर चलाया जा रहा यह अभियान त्योहार के बाद भी जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना है। अभियान के दौरान भूपेंद्र देव आदि मौजूद थे।

Advertisements

Leave a Reply