Uttarakhand:- राज्य में जल्द ही 1320 मेगावाट की परियोजना से खत्म होगा ऊर्जा संकट…..जल्द शुरू होने जा रहा है प्रोजेक्ट

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही 1320 मेगावाट की परियोजना के चलते ऊर्जा संकट खत्म होगा और उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश बनेगा। ऐतिहासिक तौर पर टीएचडीसी के बाद पहली बार 1320 मेगावाट का यह प्रोजेक्ट राज्य को मिलने जा रहा है और अदानी को 25 साल तक के लिए यह काम सौंपा गया है। कोल आधारित बिजली संयंत्र से एक तरफ राज्य में बिजली का संकट खत्म होगा वहीं उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश बनेगा। राज्य गठन के बाद अब टीएचडीसी के सीधे 1320 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की बड़ी योजना शुरू होगी। अदानी पावर अपने खर्चे पर जमीन , प्लांट ,कोयला उठाएगा और राज्य को 5.746 रुपए प्रति यूनिट की दर पर 25 साल तक बिजली आपूर्ति करेगा। केंद्र से यूपीसीएल की 1320 मेगावाट की कोल आधारित बिजली परियोजना के लिए पहले ही कोल ब्लॉक आवंटन हो चुका है और यह कोयला छत्तीसगढ़ में उपलब्ध होगा। यूपीसीएल ने नियामक आयोग की मंजूरी के बाद इसका टेंडर जारी किया था जिसमें न्यूनतम बोलीदाता अदानी पावर आया और अदानी पावर इस प्रोजेक्ट को छत्तीसगढ़ में स्थापित करेगा और इसके लिए खुद जमीन खरीदकर प्लांट लगाएगा। उत्तराखंड के लिए यह योजना काफी लाभकारी सिद्ध होने जा रही है।

Advertisements

Leave a Reply