Uttarakhand:- मानसून के चलते उफान पर हैं नदी- नाले…..जानिए अगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं राज्य के देहरादून, पिथौरागढ़ और नैनीताल में आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था और पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में बारिश का दौर थम नहीं रहा है तेज बारिश के चलते मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है और आगामी दिनों की बात करें तो 30 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम कुछ ऐसा ही रहने का अनुमान लगाया गया है। भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने से कई सड़के भी बंद हैं और यातायात मार्ग बंद होने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है आम जनता तक उनके रोजमर्रा की जरूरत की चीजे नहीं पहुंच पा रही है और भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने एवं अनावश्यक रूप से यात्रा न करने के लिए कहा है।

Advertisements

Leave a Reply