
उत्तराखंड राज्य में युवाओं को जिनका स्टार्टअप आइडिया चयन हुआ है उन्हें सरकार की तरफ से ₹200000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। उत्तराखंड में युवाओं को नए आइडिया को कारोबार की दिशा में आगे बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश सरकार ने नवाचार आधारित 10 आइडिया को स्टार्टअप के रूप में चयनित किया है और 10 युवाओं को स्टार्टअप के रूप में चयनित करने के बाद उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से ₹200000 की पुरस्कार दी जाएगी। अब तक राज्य सरकार से 219 स्टार्टअप को मान्यता प्राप्त है और केंद्र सरकार के स्टार्टअप पोर्टल पर राज्य के 1500 से अधिक युवा स्टार्टअप के रूप में पंजीकृत है। प्रदेश सरकार की ओर से भी इसे बढ़ावा दिया जा रहा है और ऐसे में 10 युवाओं के नए स्टार्टअप आइडिया का चयन किया गया है जिन्हें प्रदेश सरकार ₹200000 की पुरस्कार राशि देगी।


