
उत्तराखंड राज्य की चर्चित सिलक्यारा सुरंग में फिर मलबा गिरने का वीडियो वायरल हुआ है। निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में बड़कोट की ओर से करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से में भूस्खलन के कारण मलबा गिर गया हालांकि इस दौरान किसी भी अनहोनी की खबर नहीं है जो कि राहत की बात है। धरासू- फुलचट्टी – यमुनोत्री हाइवे पर इस सुरंग का निर्माण हो रहा है और सोशल मीडिया पर यह भूस्खलन का वीडियो वायरल हुआ इसके बाद सुरंग निर्माण में सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं दूसरी ओर सुरंग का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने इसे सामान्य घटना कहा है उनके अनुसार करीब 1 किलोमीटर क्षेत्र में कच्चा हिस्सा होने के कारण वहां पर कार्य के दौरान कई बार मलबा गिरता रहता है और ऐसी सामान्य घटना होती रहती है। उनका कहना है कि बीते शुक्रवार को भी इसी प्रकार वहां पर मलबा गिरा है और सुरंग का सुरक्षा ऑडिट करवाया गया है।


