
अल्मोड़ा, रा० इ० का० नाई में परिचारक के पद पर कार्यरत चंदन सिंह बिष्ट की सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ० पवनेश ठकुराठी ने कहा कि चंदन सिंह बिष्ट ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी रहे हैं। उन्होंने विद्यालय विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह में विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने चंदन सिंह बिष्ट से जुड़े संस्मरण सुनाए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का संचालन अंकित जोशी ने किया। समारोह में अर्पण कुमार साह, गणेश चंद्र शर्मा, डा० विनोद कुमार आर्या, अजरा परवीन, सोनम देवी, विनीता, डॉ. मुकेश चंद्र, विभा गुरूरानी, पंकज सिंह देवड़ी, भीम सिंह रावत, दीपा नगरकोटी, अनीता रावत, कमला देवी, सपना बिष्ट, मानसी बिष्ट, दीपक भंडारी, कृतिका बिष्ट, आंचल नयाल आदि सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।


