अल्मोड़ा:- नशा मुक्ति के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान…. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले की शीतलाखेत में नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। शीतला खेत महाविद्यालय में यह अभियान चलाया गया और कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक करना था। विद्यार्थियों ने इस दौरान उत्तराखंड को नशा मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प लिया और प्रोफेसर ललन प्रसाद वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताकर नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। एंटी ड्रग्स सेल नोडल अधिकारी डॉ.सीमा प्रिया के अनुसार दृढ़ प्रतिज्ञा के साथ नशे की बुरी लत से दूर रहा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने क्षेत्र में भी लोगों को जागरूक करने की अपील की और विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर महाविद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्र को नशा मुक्त बनाए रखने की प्रतिज्ञा की। इस दौरान विद्यार्थी एवं शिक्षक अभियान में शामिल हुए।

Advertisements

Leave a Reply