अल्मोड़ा:- मां अंबे इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अल्मोड़ा। मां अंबे इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज अल्मोड़ा में 15 अगस्त 2026 को 80वा स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और इस अवसर पर संस्थान के परिसर में विभिन्न देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत ,नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश के प्रति अपने सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की। इस दौरान कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष ठाकुर संदीप सिंह, वाइस चेयरमैन डॉ.प्रीति पाल, रवि रौतेला ,ललित लटवाल ,मनोज तिवारी ,रेखा आर्य व छात्र-छात्राएं तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements

Leave a Reply