
अल्मोड़ा, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश सहसंयोजक, विधि विभाग एवं टैक्स बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एडवोकेट देवाशीष नेगी ने समस्त अल्मोड़ा नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

अपने शुभकामना संदेश में नेगी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन असंख्य वीर स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और अमर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष एवं राष्ट्रभक्ति का स्मरण कराता है, जिनके अथक प्रयासों और सर्वोच्च बलिदान के फलस्वरूप हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का गौरव प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि आज का दिन प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ-साथ देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने की प्रेरणा देता है। हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते हुए एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
नेगी ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त अल्मोड़ा नगर एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रहित और जनहित सदैव हम सभी के लिए सर्वोपरि रहना चाहिए।
“आइए, स्वतंत्रता के इस महापर्व पर राष्ट्र की प्रगति, सामाजिक समरसता और एकता को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लें।”
जय हिन्द! जय भारत!

