
उत्तराखंड राज्य में एसआईआर के तहत कल से अगला पड़ाव शुरू होने जा रहा है। 14 अगस्त से जिन मतदाताओं के वोट पर आपत्तियां लगी है उन्हें नोटिस जारी होंगे और उन्हें इन पर जवाब देना होगा।चुनाव आयोग ने मतदाताओं को आपत्तियों का मौका दिया है जिसके तहत 13 अगस्त तक आपत्ति जताई जा सकती थी और अब कल 14 अगस्त से आपत्ति करने वाले और मतदाता दोनों को नोटिस जारी होने शुरू होंगे यह नोटिस ईआरओ या एईआरओ के स्तर से जारी होंगे। ज्यादातर मतदाताओं को यह आपत्ति है कि वह या तो उस जगह से जा चुके हैं या फिर वहां के निवासी नहीं है और नोटिस की सुनवाई के दौरान इस बात का सबूत उन्हें देना होगा तथा मतदाता अपना प्रमाण पत्र भी देंगे। अब जांच और जवाब का यह अहम दौर राज्य में शुरू होने जा रहा है। दावों व पत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन मतदाताओं तक नोटिस पहुंचेंगे जिनके नाम को लेकर यह पत्तियां दर्ज की गई हैं जिन पर मतदाताओं को जवाब देना होगा।


