Uttarakhand:- राज्य में तीन लाख के पार पहुंचा लखपति दीदी का आंकड़ा….. इस वर्ष रखा गया इतना लक्ष्य

उत्तराखंड राज्य में लखपति दीदी योजना में लखपति दीदियों की संख्या 3 लाख 3 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और इस वर्ष 1.12 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नारी सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए काफी योजनाएं लागू की है और लखपति दीदी योजना उनमें से एक है। सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1,12,000 महिलाओं को इस योजना से जोड़कर लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक जो भी सालाना लक्ष्य रखा गया वह निर्धारित समय से पूर्ण हुआ और इस बार भी 1,12,000 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisements

Leave a Reply