
उत्तराखंड राज्य में आगामी 10 अक्टूबर 2026 को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे हेमकुंड साहिब में इस बार रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने माथा टेका और अब हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की तिथि भी तय हो गई है। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा के अनुसार 10 अक्टूबर को औपचारिक रूप से कपाट बंद कर दिए जाएंगे उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील करी है कि अपनी यात्रा निर्धारित तिथि से पूर्व ही पूर्ण कर ले। 23 मई को इस बार हेमकुंड साहिब की यात्रा का शुभारंभ हुआ था और कपाट खुलने के बाद से अब तक देश-विदेश के 26000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं इसके बाद अब कपाट बंद होने की तिथि भी तय कर दी गई है।
Advertisements


