Uttarakhand:- राज्य में आज भी भारी बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट…… इन क्षेत्रों में खूब बरसेंगे बादल

उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश को लेकर आज भी अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज किया गया है और इसके अलावा अन्य जिलों में भी अलर्ट के रहने के निर्देश दिए गए हैं। बीते 9 अगस्त से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और ऐसे में अब भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। बीते 9 अगस्त से लगातार बारिश हो रही है जिसे देखते हुए आज देहरादून, बागेश्वर ,नैनीताल और चंपावत में अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश को लेकर अलर्ट है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी ,पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है और मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने व अनावश्यक यात्रा से बचने व संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतने के लिए कहा है।

Advertisements

Leave a Reply