आर्ट ऑफ लिविंग, अल्मोड़ा द्वारा दिव्य रुद्र पूजा का आयोजन

अल्मोड़ा।
श्रावण मास के पावन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग, अल्मोड़ा द्वारा 9 अगस्त 2026 (रविवार) को सायं 4:00 बजे से त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, अल्मोड़ा में वैदिक रुद्र पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

इस दिव्य अनुष्ठान का संचालन बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल आश्रम से पधार रहे स्वामीजी एवं वेद पंडितों द्वारा प्राचीन वैदिक पद्धति के अनुसार किया जाएगा। वैदिक मंत्रों का शुद्ध स्वर, उच्चारण एवं लय के साथ होने वाला यह अनुष्ठान अत्यंत दुर्लभ एवं आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है।

रुद्र पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के कल्याण हेतु की जाने वाली प्राचीन वैदिक परंपरा है। शास्त्रों में वर्णित है कि प्राचीन काल में इस प्रकार के वैदिक यज्ञ एवं रुद्राभिषेक नगर, ग्राम तथा समूचे क्षेत्र की शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और प्राकृतिक संतुलन के लिए आयोजित किए जाते थे।

मान्यता है कि जहां शुद्ध वैदिक विधि से रुद्र पूजा संपन्न होती है, वहां उत्पन्न होने वाले मंत्रों के सकारात्मक स्पंदन वातावरण को पवित्र करते हैं तथा उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन में शांति, स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि का संचार करते हैं। भगवान रुद्र की कृपा से रोग, तनाव और नकारात्मकता का क्षय होकर समस्त जनमानस के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।

आर्ट ऑफ लिविंग, अल्मोड़ा समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से इस दिव्य अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर भगवान शिव की कृपा एवं वैदिक मंत्रों की दिव्य ऊर्जा का लाभ प्राप्त करने का सादर आग्रह करता है।

कार्यक्रम विवरण:

  • कार्यक्रम: वैदिक रुद्र पूजा
  • तिथि: 9 अगस्त 2026 (रविवार)
  • समय: सायं 4:00 बजे से
  • स्थान: त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, अल्मोड़ा

सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

Leave a Reply