Uttarakhand:- आगामी विधानसभा चुनाव में प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे यह 17 दल…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान 17 दल चुनाव की रेस से बाहर हो गए हैं यह दल अब चुनाव में प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे आयोग ने 17 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को चुनावी दौड़ से बाहर कर दिया है और आगामी चुनाव के लिए 7 नए दलों ने चुनाव आयोग के कार्यालय में पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। बीते विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तराखंड राज्य में 42 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल थे जिसमें से 17 दल ऐसे हैं जिन्होंने पिछले 6 वर्षों में लगातार कोई चुनाव नहीं लड़ा है, चुनाव आयोग की जांच में यह दल अपने पंजीकृत पते पर भौतिक रूप से मौजूद नहीं पाए गए और कई ऐसे दल है जिन्होंने वित्तीय रिटर्न ,अंशदान रिपोर्ट या आंतरिक चुनाव समय पर नहीं कराया है इसलिए इन्हें चुनावी दौड़ से बाहर कर दिया गया है। इन दलों में भारत परिवार पार्टी, भारतीय सम्राट सुभाष सेना, भारतीय मूल निवासी समाज पार्टी समेत 17 दल शामिल है।

Advertisements

Leave a Reply