
उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बागेश्वर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए यह सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में चरस बरामद की है पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने यह कार्यवाही की और पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोविंद सिंह ,व राजा रावत के रूप में हुई है दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Advertisements


